रामपुर, जनवरी 4 -- सन राईज इंटर कालेज के पास आबादी का पानी तालाब में जाने से ओवर पानी किसानों की गेहूं की फसल में पहुंच जाने से फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। खेत स्वामियों ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी को पत्र देकर पानी की निकासी कराकर गेहूं की फसल को बर्बाद होने से बचाने की गुहार लगाई है। नगर के मोहल्ला तन्डोला के निवासी खेत स्वामियों नोवत राम, खेमकरन, राजेन्द्र, नेम चंद्र विशाल सैनी, अमित सैनी ने 29 दिसंबर को एसडीएम को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें कहा गया कि तन्डोला, आजादनगर नई आबादी का पानी तालाब में जाने से वह भर गया हैं। तालाब भरने के बाद सारा पानी गेहूं की फसल, खेत मे जाने लगा है। इस शिकायती पत्र मिलने के बाद उपजिलाधिकारी राजकुमार भास्कर ने संज्ञान लेते हुए शनिवार को राजस्व और नगर पालिका टीम को मौके पर भेजकर शिकायत का निस्तारण करने के...