हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शुक्रवार को आबकारी विभाग ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों से शराब के विभिन्न ब्रांडों के सैंपल भी लिए गए। उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खटीमा में जहरीला पदार्थ से हुई मौत के मामलों का संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग ने यह कार्यवाही की। नियमित प्रवर्तन व गुणवत्ता नियंत्रण अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब की दुकानों व हल्द्वानी में संचालित एफएल-2 गोदामों का निरीक्षण किया। विभिन्न मदिरा ब्रांड की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था, स्टॉक अभिलेखों व बिक्री प्रक्रिया की जांच की गई। गुणवत्ता परीक्षण के लिए विभिन्न मदिरा ब्रांड्स के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। डीएम ललित मोहन रयाल ने कहा...