प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। आबकारी मुख्यालय में कब्जे की बात को लेकर जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्र ने एसडीएम सदर से बात की थी। जिसके बाद गुरुवार को एसडीएम सदर ने तहसीलदार सदर अनिल पाठक, लेखपाल के साथ तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम मुख्यालय जाकर राजस्व के दस्तावेज से मिलान कराएगी। जिसके बाद कब्जा होने की दशा में इसे मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी के जरिए शासन को पत्र भेजा जाएगा और पुलिस को भी प्राथमिकी भी दी जाएगी। आबकारी मुख्यालय लखनऊ जाने की बात से लगातार यहां पर कब्जे का प्रयास हो रहा है। पिछले दिनों ही मुख्यालय की दीवार को गिराया गया था, जिसके बाद कार्यालय के लोगों ने ही इस दीवार को बनवाया था। मामले की पुलिस में शिकायत भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...