हरदोई, जनवरी 10 -- मल्लावां। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल शनिवार को मल्लावां में समाजसेवी विशाल जायसवाल एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय अशोक त्रिपाठी के आवास पर पहुंच परिजनों से कुशलक्षेम जाना और शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री नितिन अग्रवाल सबसे पहले समाजसेवी विशाल जायसवाल के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने उनके चाचा के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान विशाल जायसवाल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री स्व. अशोक त्रिपाठी के आवास पहुंचे, जहां रामू त्रिपाठी और मनोज अग्निहोत्री ने उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने बीमार चल रहे पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विजय त्रिपाठी का हालचाल जाना तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। मंत्री ने माधौगंज स्थित रुइया गढ़ी में विकास कार्यों को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.