बलिया, फरवरी 9 -- बलिया। आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार की तड़के रेवती थाना क्षेत्र के भाखर गांव में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने करीब 25 सौ किलों लहन नष्ट किया। हालांकि इस दौरान शराब तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गये। भाखर गांव में लम्बे समय से कच्ची दारु बनाने और बेंचने का कारोबार हो रहा है। अक्सर आबकारी विभाग की टीम गांव में पहुंचकर कार्रवाई करती है। कुछ दिनों पहले हुई कार्रवाई के बाद दोबारा धंधा शुरु होने की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने घरों, खेतों और बाग-बागीचा में छानबीन किया। इस दौरान जमीन में गाड़े गये लहन के साथ ही शराब की भट्ठियों और उपकरणों को नष्ट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...