सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- गोसाईगंज, संवाददाता। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक जयसिंहपुर ने टीम के साथ गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सघन कार्रवाई की। टीम ने फतेहपुर संगत, पठानीपुर, छपरहवा और गोमती नदी किनारे स्थित जंगलों में दबिश देकर करीब 85 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। यहां लगभग 800 किलोग्राम लहन भी नष्ट किया गया। आबकारी टीम ने अवैध शराब निर्माण व बिक्री से जुड़े मामलों में उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पांच अभियोग दर्ज कराया हैं। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के ईंट-भट्ठों और कबाड़ की दुकानों की भी गहन जांच की गई। इसके साथ ही टीम द्वारा मिश्रौली, गोसाईगंज, फतेहपुर संगत,बेलहरी और रामगढ़ स्थित आबकारी दुकानों की सघन चेकिंग की गई। आबकारी निरीक्षक ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अवैध...