अयोध्या, मार्च 7 -- अयोध्या। आबकारी के फुटकर दुकानों का व्यवस्थापन आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में ई-लाटरी के माध्यम से सचिव नगर विकास अजय कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी चन्द्रविजय सिंह, एसएसपी राजकरन नैय्यर व जिला आबकारी अधिकारी सुरेश मिश्रा की उपस्थिति में हुआ। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले की देशी मदिरा की 228 दुकानों पर 2566 आवेदन, कम्पोजि शॉप की 125 दुकानों पर 2883 आवेदन, मॉडल शाप की तीन दुकानों पर 39 आवेदन के साथ भांग की नौ दुकानों पर 18 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन दुकानों का व्यवस्थापन जिला स्तरीय समिति द्वारा आनलाइन ई लाटरी के माध्यम से सम्पन्न कराया गया। दुकानों के ई लाटरी की सूची जनपद की बेवसाईट पर अपलोड की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.