उन्नाव, मार्च 29 -- उन्नाव। माखी थाना पुलिस ने 7 जुलाई 2003 को क्षेत्र के बालाखेड़ा गांव निवासी शांति व इसुनिया गांव निवासी मटरू को 40 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा में कार्यवाई कर जेल भेज दिया था। शनिवार को मुकदमें की अंतिम सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने अभियोजन विभाग से पीओ नरेंद्र सिंह की दलील व साक्ष्य के आधार पर दोनों आरोपियों को जेल में बिताई गई अवधि के कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर 1500-1500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.