नोएडा, दिसम्बर 14 -- देश का सबसे प्रदूषित शहर भी रहा, दो दिनों से हवा दमघोंटू बनी, सांस के छह मरीज आईसीयू में भर्ती नोएडा, प्रमुख संवाददाता। वायु प्रदूषण बढ़ने से सांसों का संकट बढ़ गया है। लगातार दूसरे दिन रविवार को नोएडा गैस चैंबर बना रहा । शहर का एक्यूआई 466 दर्ज किया गया। साथ ही नोएडा देश का सबसे वायु प्रदूषित शहर भी रहा। दूसरी ओर, जिला अस्पताल में सांस की बीमारी बढ़ने पर छह मरीजों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। नोएडा की हवा दो दिनों से हवा दमघोंटू बनी हुई है। एक दिन पहले नोएडा का एक्यूआई 455 था। रविवार को एक्यूआई में 11 अंकों की बढ़ोतरी हुई। पिछले चार सालों में शहर का एक्यूआई सबसे अधिक दर्ज किया गया। इससे पहले 12 नवंबर 2021 को यहां का एक्यूआई 488 रहा था। ग्रेटर नोएडा की हवा भी गंभीर श्रेणी में रही। एक्यूआई 435 दर्ज किया गया, जो एक दि...