बिजनौर, जून 12 -- दिन के समय चिलचिलाती धूप और गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर रखा है। रात और सुबह के समय भी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार गर्मी सीजन का सबसे अधिक तापमान वाला दिन रहा। अधिकतम पारा 40 पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान ने भी तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक की छलांग लगाई। अब तक का सबसे अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी के तेवर जस के तस बने हुए है। गुरूवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो गर्मी के इस सीजन का सबसे अधिक रहा, जबकि रात के तापमान ने भी पहली बार तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक की छलांग लगाई है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से बढ़कर 28.4 डिग्री पर पहुंच गया है। जिससे रात में गर्मी कम नहीं हो रही है। गर्मी व उमस के चलते बेचैनी बढ़ रही है। स...