फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- नूंह। जिले में जलभराव को लेकर कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने सोमवार को फरीदाबाद मंडल आयुक्त संजय जून से मुलाकात की। विधायक ने जल निकासी सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है और किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। आफताब अहमद ने बैठक में कहा कि बारिश से घरों, स्कूलों, खेतों, कब्रिस्तान, श्मशान और सरकारी भवनों में पानी भर गया है। जलभराव से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने विशेष गिरदावरी कराकर मुआवजा देने की मांग की और कहा कि मौजूदा फसल खराब हो चुकी है, जबकि अगली फसल भी प्रभावित होने की संभावना है। अकेले नूंह में करीब 5000 एकड़ भूमि जलमग्न है। मंडल आयुक्त संजय जून ने भरोसा दिलाया कि जल निकासी के प्रयास तेज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर तक क्षतिपूर्ति पोर्टल 189 ग...