नई दिल्ली, फरवरी 20 -- चोट के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे तिलक वर्मा अभी तक उस लय में नहीं दिखे हैं जिसके लिए वह जाने जाते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उनकी धीमी बल्लेबाजी की खूब आलोचना हो रही है। हालांकि अब पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन उनके सपोर्ट में उतरे हैं। अश्विन का कहना है कि आप वैभव (सूर्यवंशी) की तरह खेल सकते हैं, लेकिन आप तिलक की तरह भी खेल सकते हैं, जो टाइमिंग पर भरोसा करते हैं और गैप चुनते हैं। भारत ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 में पहुंच चुका है। टीम इंडिया सेमीफाइनल की ओर कदम 22 फरवरी को बढ़ाएगी, जब उनका सुपर-8 का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। इसके बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। यह भी पढ़ें- T20 WC: छक्कों के मामले में पाक से आगे USA-इटली; भारत नंबर-1 रविचंद्रन अश्विन ने ऐश की बात पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.