नई दिल्ली, जुलाई 3 -- लुधियाना पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर शामिल किया गया। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ राजभवन में आयोजित समारोह में अरोड़ा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मान, कैबिनेट मंत्री और कई अन्य नेता मौजूद थे। अरोड़ा के शामिल होने के साथ ही मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 17 सदस्य हो गए हैं। अरोड़ा लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हाल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों के अंतर से हराकर विधायक चुने गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.