नई दिल्ली, जनवरी 7 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली विधानसभा परिसर में लगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर प्रार्थना करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक दल के चीफ व्हिप संजीव झा, जरनैल सिंह और कुलदीप कुमार को पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया। संजीव झा ने कहा कि हम परिसर में जाकर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के सामने माफी मांगते कि सीएम के गलत वक्तव्य से हम शर्मिंदा हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने विधानसभा परिसर में जाने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि निष्कासन का मतलब सदन की कार्यवाही से बाहर रहना है, लेकिन भाजपा सरकार ने हमें विधानसभा परिसर में नहीं घुसने दिया। आप विधायक संजीव झा ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने सदन में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सदन से निष्कासन का मतलब सड़क पर रोकना कतई नहीं है। सदन से निष्कासन का मतलब है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.