नई दिल्ली, फरवरी 19 -- निसान ग्रेवाइट देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV के टैग लेकर लॉन्च हुई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 5.65 लाख रुपए है। कम कीमत के बाद भी इस कार में कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। कंपनी ने इसकी सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है। जहां तक ​​फीचर्स की बात है ग्रेवाइट में काफी सारे फीचर्स हैं, फिर भी कीमत को कंट्रोल रखने के लिए इसमें कई ऐसे कम्फर्टेबल फीचर्स नहीं मिलेंगे जो कई कारों में दिए जा रहे हैं। हम यहां ऐसे ही 5 फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जो ग्रेवाइट में मिसिंग हैं। 1. इलेक्ट्रिक सनरूफभारतीय हालात के हिसाब से इलेक्ट्रिक सनरूफ एक ओवररेटेड फीचर हो सकता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में यह काफी पॉपुलर हो गया है। टाटा पंच (5.60 लाख से 10.55 लाख रुपए) और हुंडई एक्सटर (5.74 लाख से 9.61 लाख रुपए) जैसी इसी कीमत वाली सब...