नई दिल्ली, फरवरी 13 -- MG मोटर्स की न्यू 7-सीटर मैजेस्टर SUV ऑफिशियली भारतीय बाजार में आ चुकी है। कंपनी ने अभी इसकी कीमतों पर से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन इसके वैरिएंट और फीचर्स से जुड़ी डिटेल सामने आ गई है। यह एक बड़ी SUV है, जो डिजाइन, फीचर्स और डाइमेंशन के मामले में D+ सेगमेंट में आती है। इसे 41,000 रुपए के टोकन अमाउंट देकर बुक भी किया जा सकता है। ऐसे में आप भी इसे बुक करने या खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब इसके वैरिएंट वाइज फीचर्स की डिटेल के बारे में जान लीजिए। MG मैजेस्टर का एक्सटीरियर, कलर्सMG मैजेस्टर में आगे की तरफ मैट्रिक्स-इंस्पायर्ड ग्रिल, खास LED DRLs और स्प्लिट हेडलैंप सेटअप है जो इसे एक मजबूत इंप्रेशन बनाने में मदद करता है। पीछे भी डुअल एग्जॉस्ट टिप्स और फॉक्स स्किड प्लेट्स के साथ ऐसा ही रफ एंड टफ डिजाइन है। मस्कुलर लुक को...