पटना, जून 20 -- आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अंगेश सिंह और पटना जिला अध्यक्ष चौधरी ब्रह्म प्रकाश ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सदाकत आश्रम में शुक्रवार को हुए समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर दोनों नेता कांग्रेस में आए हैं। इस अवसर पर विधान पार्षद डॉ. समीर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रो. विजय कुमार, अखिलेश शुक्ला, प्रो. कंचन कुमारी, सौरभ त्यागी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.