रामपुर, जनवरी 12 -- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे संगठित अत्याचारों के खिलाफ रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका गया। पार्टी ने कहा कि बांग्लादेश में जिस तरह से अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं, वह चिंताजनक हैं। प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने कहा कि बांग्लादेश में मंदिरों को निशाना बनाए जाने, महिलाओं और बच्चों के साथ की जा रही बर्बरता तथा भय के माहौल में जबरन पलायन की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक और मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। भारत जैसे लोकतांत्रिक और नैतिक नेतृत्व वाले राष्ट्र से यह अपेक्षा की जाती है कि वह पड़ोसी देश में हिंदू ल्पसंख्यकों पर हो रहे संगठित अत्याचारों पर केवल मौन न साधे, बल्कि अपनी कूटनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय शक्ति का प्रयोग कर पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित कराए। मौजूदा ...