अंबेडकर नगर, अप्रैल 22 -- राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा अम्बेडकरनगर, संवाददाता। महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्षों पर आधारित फिल्म पर सेंसर बोर्ड द्वारा रोक लगाने पर आम आदमी पार्टी ने गहरा आक्रोष व्यक्त किया है। अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना देकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को देकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि यह रोक न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात है, बल्कि हमारे देश के महान समाज सुधारकों की विचारधारा को दबाने का भी प्रयास है। महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले ने सदियों से चली आ रही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करके शिक्षा, नारी सशक्तिकरण तथा समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। मौके पर जिलाध्यक्ष बृजेश च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.