लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता आम आदमी पार्टी (आप) ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में 12.69 करोड़ मतदाता हैं। वहीं चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा व लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में 12.55 करोड़ मतदाता हैं। आखिर यह विसंगति क्यों है? पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में संजय सिंह ने कहा कि एसआईआर में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। आखिर 1.29 करोड़ स्थानांतरित और 84.73 लाख अनुपस्थित मतदाता कहां हैं। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से कम मतदाता विधानसभा व लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में होना सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने की मांग उनकी पार्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.