बाराबंकी, फरवरी 22 -- रामसनेहीघाट। कोतवाली क्षेत्र के भिटरिया चौराहे पर शनिवार को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के एक नेता समेत 16 नामजद और 35 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जाम के कारण करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य कराई गई। पुलिस के अनुसार इनायतनगर में हुई एक घटना को लेकर कुछ लोग भिटरिया चौराहे पर एकत्र हो गए और विरोध स्वरूप सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे। उपनिरीक्षक शोभित शुक्ल ने तहरीर में बताया कि वह 21 फरवरी को शांति व्यवस्था ड्यूटी पर चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान अभिषेक सिंह आम आदमी पार्टी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और जाम लगाने लगे। मना करने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने और चौराहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.