नई दिल्ली, जनवरी 15 -- दिल्ली में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 78 वर्षीय बुजुर्ग से 2.19 करोड़ रुपये की ठगी की गई। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, डीजे ऑपरेटर और प्लास्टिक प्लेट फैक्ट्री चलाने वाला व्यक्ति भी शामिल है।पकड़े गए आरोपियों की हुई पहचान पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के रहने वाले 30 वर्षीय दीपेश पाटीदार के रूप में हुई है, जो इलेक्ट्रॉनिक रिपेयर की दुकान चलाता है। दूसरा आरोपी 28 वर्षीय अंशुल राठौड़ है, जो शादियों में म्यूजिक सिस्टम किराये पर देता है। तीसरा आरोपी 36 वर्षीय श्याम बाबू गुप्ता उत्तर प्रदेश के ...