बलिया, अप्रैल 25 -- बलिया। आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने पार्टी के अध्यक्ष पद तथा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सुशांत राज भारत ने बताया कि आम आदमी पार्टी एक अच्छी और क्रांतिकारी पार्टी है, इस पार्टी से उत्तर प्रदेश की जनता आशा रखती है। लेकिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश के संगठन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ता मायूस है। इसी कारण से वह इस्तीफा दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...