पटना, फरवरी 23 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों के भ्रष्टाचार की वजह से सरकार का खजाना खाली हो गया है। इसपर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने नेता विपक्ष को जवाब देते हुआ कहा है कि इसकी चिंता आप ना करें। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार देश का सबसे गरीब राज्य, सबसे बेरोजगार राज्य है। यहां सबसे ज्यादा पलायन है। निवेश के मामले में बिहार सबसे चौपट हो गया है। बिहार का प्रति व्यक्ति आय सबसे खराब है। शिक्षा-स्वास्थ्य के मामले में और खेलकूद के मामले में भी बिहार सबसे फिसड्डी राज्य हो गया है। 21 साल बिहार की जनता ने एनडीए को मौका दिया है। सबसे बेरोजगार राज्य में बिहार की गिनती आती है। मेरा यह कहना है कि बिहार 21 सालों में केवल अपराध,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.