रांची, जुलाई 12 -- रांची, हिंदुस्तान ब्यूरो। झारखंड में आम आदमी पार्टी को नई ऊर्जा देने, सशक्त नेतृत्व और जमीनी बदलाव की राह पर ले जाने के लिए बड़ा परिवर्तन किया गया है। पार्टी ने दिल्ली विधानसभा के मोतीनगर से पूर्व विधायक रहे शिवचरण गोयल को प्रभारी नियुक्त किया है। वही, सुशील सिंह को सह-प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आदेश से यह नियुक्ति की गई है। इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर दी है। उन्होंने कहा है कि झारखंड के लोग विकास और ईमानदारी की राजनीति चाहते हैं। हमारी पार्टी इस विश्वास को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा जताया है कि दोनों नेताओं के व्यापक संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक सूझबूझ से झारखंड में आप की जड़ें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.