मुंगेर, जून 26 -- सहरसा। बुधवार को मत्स्यगंधा स्थित रिजॉर्ट में आम आदमी पार्टी की जिला समीक्षा बैठक पर्यवेक्षक नियाज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से जिला कमिटी की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष विशाल कुमार पचेरिया, महिला जिलाध्यक्ष डॉ कविता कुमारी, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, जिला महासचिव अक्षय कुमार, सचिव प्रभु नाथ झा, प्रवक्ता राकेश मिश्रा, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष मनोज मनोहर, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार यादव, युवा जिलाध्यक्ष निशीकांत कुमार, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजीत शर्मा को बनाया गया। बैठक में अरविंद कुमार, कन्हैया कुमार, विकास कुमार, मनोज कुमार, विवेक, चंदन, मुन्ना पासवान, मोहन शर्मा एवं अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...