मऊ, जनवरी 25 -- मऊ, संवाददाता। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को मऊ जंक्शन पहुंचकर पिपरिडीह और छोटी कम्हरिया क्षेत्र में ओवरब्रिज अथवा अंडरब्रिज की मांग को लेकर प्रदर्शन किए। साथ ही साथ स्टेशन अधीक्षक को मांग पत्र सौंपे। वहीं डीआरएम के मऊ जंक्शन पर ट्रेन से नीचे नहीं उतरने पर आक्रोश भी जताया। चेताया कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आरपार का आंदोलन किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने बताया कि पिपरिडीह और छोटी कम्हरिया में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को ओवरब्रिज अथवा अंडरब्रिज नहीं होने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। चेताया कि ओवरब्रिज अथवा अंडरब्रिज निर्माण को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आम आदमी पार्टी आरपार का आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.