मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत इमिलिया वार्ड में कराए जा रहे विकास कार्यों में अनियमितता को लेकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ताओं ने उच्चाधिकारियों को पत्रक भेजने हुए मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने आरोप लगाया कि इमिलिया वार्ड में नाला एवं सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की जा रही है। नाले की ढलाई में निर्धारित मानकों के अनुसार सरिया का प्रयोग नहीं किया जा रहा है, इसके कारण निर्माण की गुणवत्ता काफी निम्न स्तर की है। इसकी गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नाले की खुदाई मकानों की नींव से सटाकर कर दी गई, जिसके परिणामस्वरूप जलभराव के कारण कई घरों में धंसाव हो ज...