आरा, फरवरी 6 -- आरा। अराजकता के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरा शहर में विभिन्न जगहों पर धरना- प्रदर्शन व नुक्कड़ सभा किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा हिंदूत्व के नाम पर चुनाव लड़ती है। साथ ही भाजपा शंकराचार्य को बेइज्जत भी करती हैं। आरोप लगाया कि भाजपा के लोग चुनाव के बाद किसी साधु-महात्मा या शंकराचार्य को भी अपने आगे कुछ नहीं समझते हैं। मौके पर अमित कुमार सिंह, महेंद्र शर्मा, कृष्ण मोहन ठाकुर, सुरेंद्र कुशवाहा, प्रमोद कुमार, रमेश सिंह, ब्रजेश गुप्ता, चंदू यादव, रामजी प्रजापति और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...