लातेहार, जनवरी 29 -- लातेहार,प्रतिनिधि। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत राशन उठाव एवं वितरण की स्थिति, झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना, पीवीटीजी डाकिया योजना, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, चना दाल वितरण योजना, लाभुकों का ई केवाईसी, पीजीएमएस शिकायत समेत अन्य संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर एवं पारदर्शी ढंग से योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी तथा ई-केवाईसी एवं लंबित मामल...