गढ़वा, जनवरी 2 -- कांडी। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में शुक्रवार को मुकेश कुमार त्रिपाठी ने योगदान दिया। बीडीओ राकेश सहाय को अपना योगदान पत्र समर्पित करते हुए कहा कि सरकार की ओर से जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी कार्डधारकों को ससमय खाद्यान्न मिले यह प्राथमिकता होगी। प्रखंड में मेरा पहला योगदान है। वह मूलतः गुमला जिला के रहने वाले हैं। कांडी में एमओ का प्रभार बीडीओ के पास था। एक प्रभार कम होने के बाद भी अभी भी बीडीओ के पास तीन प्रभार बीडीओ, सीओ व सीडीपीओ का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...