गिरडीह, फरवरी 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। आरटीआई कार्यकर्ता मो आरिफ अंसारी ने शुक्रवार को प्रखंड जनसूचना पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर सूचना अधिकार अधिनियम के तहत खाद्य आपूर्ति गोदाम से संबंधित कई बातों की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि बेंगाबाद प्रखंड के खाद्य आपूर्ति गोदाम से एजीएम द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 से लेकर अब तक प्राप्त आवंटन का कांटा स्लिप की प्रति, प्राप्त आवंटन पंजी, आवंटन व्यय पंजी की अभिप्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने, एजीएम कार्यालय एवं गोदाम के रख रखाव हेतु वित्तीय वर्ष 2015-16 से लेकर अब तक कितना खाद्यान्न का आवंटन प्राप्त हुआ है और प्राप्त आवंटन की पंजी की मांग की गई है। इसके अलावा आवंटन व्यय पंजी, खर्च संबंधित विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश की प्रति, खर्च से संबंधित पक्का बिल वाउच...