सीतापुर, फरवरी 6 -- महमूदाबाद। तहसील परिसर की तीसरी मंजिल स्थित आपूर्ति विभाग कार्यालय से गुरुवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर निजी लैपटाप व डीएससी साइन समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। बदमाशों लेखपाल कक्ष का भी ताला तोड़ा किंतु वहां से कुछ ले नहीं जा सके। तहसील परिसर में तीसरी मंजिल पर महमूदाबाद, पहला, रामपुर मथुरा विकास खंडों का आपूर्ति कार्यालय स्थित है। गुरुवार की रात बदमाशों ने पहला कार्यालय का ताला तोड़ दिया। बदमाशों ने यहां से एक लैपटाप, चार्जर, मोहर, दो रिम फोटो स्टेट करने वाला सादा कागज व एक बैग चोरी कर लिया। कर्मचारी के कार्यालय पहुंचने पर घटना पता चली। सूचना पर सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव, कोतवाल अनिल सिंह मौके पर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...