सोनभद्र, जनवरी 10 -- सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर आपित्तजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी समरेज पुत्र मैनुद्दीन निवासी ग्राम नरोखर, थाना रामपुर बरकोनिया ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एआई तकनीक के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर धार्मिक नारे लगाते हुए प्रसारित किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...