गया, मई 6 -- आपात काल की स्थिति में सहायतार्थ और जरूरतमंदों को सहयोग देने में सिविल डिफेंस की भूमिका मानी जाती है। यही कारण है कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर बुधवार को भारत के 244 नागरिक सुरक्षा जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित करने का सरकार ने निर्णय लिया है। लेकिन, गया जैसे ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र और विश्वस्तरीय पर्यटन क्षेत्र गया में पिछले दो दशक से सिविल डिफेंस की सुविधा नहीं है। पूर्व के वर्षों में काफी अच्छी व्यवस्था के तहत गया में सिविल डिफेंस काम करता था। हालांकि स्थानीय लोग हमेशा केंद्र व राज्य सरकार से गया में सिविल डिफेंस की सुविधा बहाल रखने की मांग की जाती रही है। लेकिन, अभी तक यह सुविधा पुनः बहाल नहीं हो सकी है। जबकि, गया में बड़ा रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बोधगया महाबोधि मंदिर, विष्णुपद मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.