सहरसा, फरवरी 23 -- सहरसा। 17 बिहार बटालियन एन सी सी सहरसा के कैंप कैमडेंट कर्नल बी सत्यनारायण के देख रेख में आयोजित युवा आपदा मित्र शिविर में एसडीआरएफ टीम द्वारा भूकंप राहत और बचाव पर प्रशिक्षण दिया गया। कहा कि एसडीआरएफ का मुख्य काम आपदाओं (जैसे बाढ़, भूकंप, आग) के दौरान लोगों को तुरंत बचाना, राहत पहुंचाना और जान-माल की हानि को कम करना है। इसमें बचाव अभियान, प्राथमिक उपचार, राहत सामग्री वितरण और जागरूकता फैलाना शामिल है, एसडीआरएफ टीम ने बताया कि भूकंप आने पर घबराने के बजाय संयम बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। टीम ने लोगों को सलाह दी कि भूकंप के दौरान मजबूत पलंग, चौकी या टेबल के नीचे शरण लें और सिर व शरीर को सुरक्षित रखें। घर के भीतर सुरक्षित स्थानों और आपातकालीन निकास मार्गों की जानकारी पहले से होना भी आवश्यक बताया गया। मौके पर हवलदार राजकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.