कन्नौज, फरवरी 17 -- कन्नौज। मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस ने छात्राओं और महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है। एंटी रोमियो टीम की भूमिका और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़ या घरेलू हि...