पटना, जून 24 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है आपातकाल के दौरान तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लोगों की आवाज को दबाया गया। कानून की धज्जियं उड़ाई गई। आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर वह मंगलवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपातकाल के समय हमलोग बच्चे थे, लेकिन परिवार और समाज की गतिविधियां याद है। बच्चे प्रभात फेरी कर गली-गली में सरकार के विरोध में नारे लगाते थे। उन्होंने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने को जयप्रकाश नारायण का शिष्य बताने वाले बाद में कांग्रेस की गोद में बैठ गये। कांग्रेस और राजद ने मिलकर बिहार को बर्बाद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.