रामगढ़, जून 26 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को भाजपा जिला इकाई ने सेमिनार का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी और वीय नेता रंजीत कुमार सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता और संचालन जिला महामंत्री विजय जायसवाल ने किया। रवींद्र राय ने कहा कि कांग्रेस की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आज से 50 वर्ष पूर्व जीवंत लोकतंत्र की हत्या की थी। उनका आपातकाल केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए था। जिसे याद कर आज भी पुराने लोगों को रुह कांप जाता है। उस समय सत्ता के आड़ में आमलोगों के मौलिक अधिकार बर्बरता से कुचली गई थी। देश में करीब डेढ़ लाख आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी हुआ। साथ ही सरकार क...