अल्मोड़ा, जून 27 -- आपातकाल के पचास साल पूरे होने पर गरुड़ में कार्यक्रम किया। जिसमें दर्जाधारी शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि आपातकाल काले इतिहास के रूप में जाना जाएगा। विरोध में प्रखर रूप से अपनी आवाज उठाने उठाने ,हर व्यक्ति को याद कर उनको नमन किया। बिष्ट ने कहा कि आज से 50वर्ष पूर्व आपातकाल का दंश सम्पूर्ण देश को झेलना पड़ा था। भारतीय लोकतंत्र और राजनीति का यह सबसे दुःखद अध्याय था। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास, देवेंद्र गोस्वामी, नंदन अल्मिया, संजय परिहार, घनश्याम जोशी, सुनील दोसाद, दिनेश बिष्ट, मंगल राणा, चंदन बोरा, दया कृष्ण जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...