कौशाम्बी, जून 25 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। भरवारी नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को काले अध्याय का 50 वां वर्ष नामक कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा की राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस के दौर में लगाया गया आपातकाल एक शर्मनाक घटना है। 50 साल पहले आज के ही दिन हुई घटना को लेकर जब सोचा जाता है तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वह समय आपात काल नहीं अन्याय काल था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र रौंदने का काम किया है। संविधान को तोड़ने का काम किया है। आगे कहा कि कांग्रेस का सबसे बड़ा नारा रहता था रोटी, कपड़ा और मकान इन्होंने जनता को रोटी और न ही कभी कपड़ा दिया और न ही मकान दिया उल्टा जनता को कुचलने का काम किया है। इस मौके पर पूर्व सांसद विनोद सोनकर, जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, राज्य महिला आयोग की स...