मुजफ्फर नगर, मई 9 -- चरथावल थाना परिसर में एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की । बैठक में स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग,लोनिवि विभाग,राजस्व विभाग,नगर विकास विभाग सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी,पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में देश में वर्तमान हालत को लेकर चर्चा की गई । साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु सभी विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर से जो भी तैयारी हो सकती है उसको पूर्ण करने के निर्देश दिए। आपातकालीन स्थिति में लोगों को किस तरह मदद की जा सकती है तथा लोगों को किस तरह आपातकाल स्थिति से बचाया जा सकता है इसपर मंथन किया गया। बैठक में तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़,पूर्ति निरीक्षक,एसडीओ,सीएचसी प्रभारी,एबीएसए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.