बदायूं, दिसम्बर 10 -- बदायूं। गंगा दीन इंटर कालेज गूरा नवीगंज में भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा आयोजित शिविर के दूसरे दिन बच्चों और शिक्षकों ने खोज के चिह्नों की सहायता से ऐतिहासिक, धार्मिक, दर्शनीय तीर्थ स्थलों की हाईक की। प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स, माक ड्रिल, स्काउट गाइड को युद्ध के दौरान कैसे बचें, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचाएं और क्या करें और क्या न करें आदि की ट्रेनिंग दी गई। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा आपातकालीन स्थिति में धैर्य न खोएं, हिम्मत से काम लें। स्वयं को तैयार रखें, आवश्यक वस्तुओं को साथ रखें। सायरन बजाने पर घर के अंदर रहें, लाइट बंद रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें। मॉक ड्रिल का अभ्यास बार बार करें। हवाई हमला या बमबारी का अलर्ट हो, तो तुरंत जमीन पर लेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.