कुशीनगर, जनवरी 22 -- कुशीनगर। कभी आपातकालीन परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालात से निपटने की तैयारियों को परखने एवं आमजन को जागरूक करने के लिए कल 23 जनवरी को एयर रेड एंड सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल होगा। इसका आयोजन प्रातः 6 बजे से 6:45 बजे तक होगा। यह मॉक ड्रिल ब्लैक आउट स्थल पडरौना शहर के सुभाष चौक तथा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के पडरौना (छावनी) स्थित वर्कशॉप पर होगा। इसकी जानकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान युद्धकालीन परिस्थितियों में हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैक आउट व्यवस्था, सुरक्षित निकासी, अग्निशमन, घायलों के बचाव, प्राथमिक उपचार तथा स्वास्थ्य शिविरों में उपचार जैसी गतिविधियों का व्यवहारिक प्रदर्शन किया जाएगा। अभ्यास का उद्देश्य नागरिकों को आपदा एवं युद्ध जैसी विषम परिस्थितियों में सुरक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.