मऊ, फरवरी 16 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित अलीनगर पेट्रोल पंप के समीप रविवार की दोपहर दो बजे तीन एसयूवी वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना में एयरबैग खुलने से तीनों वाहन में सवार बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित अलीनगर पेट्रोल पंप के समीप बलिया के तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते दाहिने तरफ मऊ की तरफ से आ रही एसयूवी में जोरदार टक्कर मार दी। मऊ के तरफ से इसके पीछे से एक और एसयूवी ने टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों एसयूवी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि एयरबैग की वजह से तीनों एसयूवी चालक अरविंद यादव निवासी पहसा और डॉक्टर अंकित रतन प्रजापति निवासी कोइरियापार समेत एक अन्य चालक को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.