सिमडेगा, फरवरी 19 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बंबलकेरा में मंगलवार को दो बाइक आपस में टकरा गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार को हाथीलेटा गांव निवासी मतियस सुरीन और विवेक सुरीन बाइक से शहर से घर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से बाईक से आ रहे सुमिलन कुजूर के साथ विवेक की बाईक टकरा गई। घटना में मतियस सुरीन नामक युवक की घटना स्थल में ही मौत हो गई। वहीं घटना में सुमिलन और विवेक सुरीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मृतक के शव कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...