बेगुसराय, जुलाई 22 -- नावकोठी। थाने के पहसारा पूर्वी पंचायत के खैरबन में आपसी हिस्सेदारी को लेकर हुई मारपीट में दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसमें मो अफरोज तथा उसकी पत्नी समीना खातुन है। दोनों का इलाज पीएचसी नावकोठी में किया गया। मो अफरोज ने थाने में आवेदन देकर अपने पिता मो कलीम तथा भाई मो सज्जाद पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि पिता द्वारा जमीन में हिस्सा नहीं दे रहे थे। अपना हिस्सा मांगने पर पिता तथा भाई ने मारपीट कर दोनों को जख्मी कर दिया। वहीं दूसरी ओर मो कलीम की पत्नी सबरूल खातुन ने अपने ही पुत्र मो अफरोज तथा उसकी पत्नी समीना खातुन द्वारा गाली गलौज करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उभय पक्षों का मामला दर्ज कर मो कलीम तथा मो सज्जाद को हिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.