सीतामढ़ी, जनवरी 31 -- सीतामढ़ी। आगामी सरस्वती पूजा पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा आयोजन के मद्देनजर व विधि व्यवस्था संधारण के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित विमर्श सभा कक्ष में डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में डीएम द्वारा पूरी प्रतिबद्धता के साथ दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। डीएम और एसपी अमित रंजन ने कहा है कि आगामी सरस्वती पूजा के अवसर पर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुचारू यातायात और सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें। पदाधिकारीगण सभी हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) से सार्थक संवाद कायम रखें। शांति समिति की ससमय बैठक कर लें। सभी अनुमंडल पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.