आजमगढ़, फरवरी 12 -- सगड़ी/फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। महा शिवरात्रि और होली के त्योहार को लेकर गुरुवार को जीयनपुर और फूलपुर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित लोगों से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अधिकारियों ने अपील की। जीयनपुर कोतवाली परिसर में सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा और नायब तहसीलदार देवानंद की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक हुई। उपस्थित लोगों ने बताया कि क्षेत्र में 11 स्थानों पर शिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात निकाली जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि जो पहले से रूट निर्धारित है, उसी रास्ते से ही शिव बारात निकाली जाएगी। नए रूट का चयन किसी भी दशा में न किया जाए। साथ ही साथ तेज आवाज में डीजे आदि ना बजाएं। डीजे की ऊंचाई सामान्य स्तर पर जो पूर्व से निर्धारित है, उसी के अनुसार रहे। शिव मंदिरों पर सुरक्षा के ...