आजमगढ़, फरवरी 8 -- सरायमीर। सरायमीर थाना परिसर में रविवार को होली, रमजान, महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी भुवनेश चौबे ने आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि यदि किसी के गांव में किसी प्रकार की कोई दिक्कत आने की संभावना हो तो इसकी सूचना तत्काल दें। मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले का निस्तारण करने में सहयोग करेगी। कहा कि महाशिवरात्रि पर कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे,ताकि उपद्रवियों की निगरानी किया जा सके। बैठक में ग्राम प्रधान आरिफ शेरवानी, शफीकुर्रहमान, महमुदुलहसन, साहब लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...